8/16/25

August month current affairs

CURRENT AFFAIRS for August month



1. GIFT-सिटी और जीटीयू ने समझौता किया। इससे इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर और फिनटेक क्षेत्र में शिक्षा, शोध को बढ़ावा मिलेगा। इससे गुजरात वैश्विक वित्तीय केंद्र बन सकेगा।







2. RBI ने विदेशी बैंकों को राहत दी। अब वे अपने स्पेशल रुपया वोस्ट्रो अकाउंट में रखे अतिरिक्त पैसे को 100% तक केंद्र की सिक्योरिटी (जैसे बॉन्ड) में निवेश कर सकेंगे। पहले यह सीमा 30% थी।


3. भारत की नम्रता बत्रा ने चेंगदू में 2025 विश्व खेलों की महिलाओं की 52 किलो वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीता। यह वुशु में भारत का पहला पदक है। पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में ऋषभयादव के कांस्य के बाद यह देश का दूसरा पदक है।


4. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने टैक्सबडी के साथ जियोफाइनेंस ऐप पर टैक्स प्लानिंग और फाइलिंग सुविधा शुरू की। सेल्फ-फाइलिंग 24 रु. से और असिस्टेड फाइलिंग 999 रु में उपलब्ध होगी।


5. हुरुन इंडिया लिस्ट 2025 के अनुसार अंबानी, बिड़ला, जिंदल भारत के सबसे मूल्यवान बिजनेस परिवार बने। इनकी कुल संपत्ति 40.4 लाख करोड़ रु है, जो देश की GDP का लगभग 1/12 हिस्सा है।


6. सरकार के अनुसार 2020-21 से 2024-25 तक PSU बैंकों ने 5.82 लाख करोड़ रु. का कर्ज राइट-ऑफ किया। इसमें से 165 लाख करोड़ रु. की वसूली हुई। राइट-ऑफ के बाद भी कर्जदार की देनदारी बनी रहती है।


7. 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी खिलाड़ी डॉ. वीसी पेस का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता थे।


8. वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार 2023-24 में भारत का मर्चेंडाइज निर्यात 437.10 अरब डॉलर रहा। सबसे बड़ा बाजार अमेरिका रहा, उसके बाद यूएई और नीदरलैंड्स। शीर्ष 10 देशों का हिस्सा 51% रहा।


9. केंद्र ने 4200 करोड़ रु की (तकनीकी शिक्षा में बहुविषयक शिक्षा व अनुसंधान सुधार) स्कीम मंजूर की। यह 2029-30 तक चलेगी। इससे 275 संस्थानों की गुणवत्ता सुधरेगी।


10. धारवाड़ (कर्नाटक) की बीबी फातिमा महिला स्वयं सहायता समूह को यूएन विकास कार्यक्रम का इक्वेटर प्राइज मिला। यह सम्मान जैव विविधता संरक्षण, मिलेट खेती के लिए मिला।



11. रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र और असम में 2 नए डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाएगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में 2018 में 3 कॉरिडोर शुरू हुए थे।


12. केंद्र ने ओडिशा, पंजाब आंध्रा में 4 नए सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए 4600 करोड़ रु की मंजूरी दी। ये प्रोजेक्ट 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के तहत है। अब तक 6 राज्यों में ऐसे 10 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है।


13. भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड की सोफिया डंकली जुलाई के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने। शुभमन चार बार यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेन स्टोक्स और वियान मुल्डर को पछाड़ा।


14. स्वास्थ्य मंत्रालय ने SHRESTH (राज्य स्वास्थ्य नियामक उत्कृष्टता इंडेक्स) लॉन्च किया। इससे राज्यों की दवा व्यवस्था का डेटा आकलन कर दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।


15. UPSC 1 अक्टूबर 2025 से 1 अक्टूबर 2026 तक अपना 100वां स्थापना वर्ष मनाएगा। इस दौरान विशेष कार्यक्रम, नया लोगो और पारदर्शिता व निष्पक्षता बढ़ाने के लिए नए सुधार किए जाएंगे।


16. लोकसमा ने भारतीय बंदरगाह बिल 2025 पास किया, जो साल 1908 के पुराने कानून की जगह लेगा। इससे बंदरगाह प्रबंधन आधुनिक होगा, व्यापार तेज होगा और राज्यों के साथ सहयोग बढ़ेगा।


17. ऑस्ट्रेलिया यूएन में फिलिस्तीन को सितंबर में मान्यता देगा। इसका मकसद गाजा में संघर्ष विराम, कराना, बंधकों की रिहाई और दो-राष्ट्र समाधान के लिए वैश्विक समर्थन बढ़ाना है।


18. UIDAI ने आधार की सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारतीय सांख्यिकी संस्थान के साथ 5 साल का R&D समझौता किया। इसके तहत बायोमेट्रिक, फ्रॉड डिटेक्शन एल्गोरिद्म सुधार क्षेत्रों में काम होगा।


19. संसद में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेस बिल और नेशनल एंटी-डोपिंग संशोधन बिल पास हुआ। इससे खेल प्रशासन सुधरेगा, खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ेगी, वैश्विक डोपिंग मानकों के अनुरूप नीतियां बनेंगी।


20. मुंबई में 18वां इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स शुरू हुआ। इसमें 64 देशों के 300+ छात्र भाग ले रहे हैं। आयोजन होमी भाभा सेंटर, टाटा फंडामेंटल रिसर्च संस्थान कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Welcome rajkaroraj

Contact Form

Name

Email *

Message *